हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

सरायकेला। मंगलवार तड़के सुबह लगभग 3.40 बजे हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन चक्रधरपुर के आगे बड़ा.बंबू स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से राहतकर्मियों कि टीम रवाना हो गई।
बताया जाता है कि 18 बोगी पटरी से उतर गई। राज खरसावां और चक्रधरपुर स्टेशन के बीच हुई इस घटना में तकरीबन 15 से 20 लोगों के घायल होने की खबर है जबकि 3 लोगों की मौत हो गइ है। दोनों मृतक का शव बोगी नंबर बी.4 से मिला है। वहीं, 2 लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। ट्रेन हादसे के बाद से दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर.चक्रधरपुर रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। जिन ट्रेनों का परिचालन इस रूट से होता है उनमें से कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। हालांकि रेलवे के अधिकारी ट्रेन को फिर से सुचारू रूप से परिचालन के लिए काम करते नजर आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रेनों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरी रात में चीख पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद प्रशासन को जैसे ही इस ट्रेन की हादसे की सूचना मिली वह राहत और बचाव कार्य के लिए कर्मियों को रवाना कर दिया। वहीं, रेल मार्ग से ट्रेनों के डिब्बे हटाने का कार्य जारी है। ट्रेन हादसे के बाद सरायकेला जिला प्रशासन के अलावा रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। इससे संबंधित राहत और बचाव कार्य के की जानकारी के लिए 6204800965, 8789080490 नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है। वहीं, रेलवे ने इससे संबंधित जानकारी के लिए 73523 और 0657.2290324ए 06587. 238072 नंबर पर संपर्क करने को कहा है।
सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजातीय कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई हेलिकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान घटनास्थल पर चलाये जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.