पीएम मोदी ने करुणानिधि को बताया दिग्गज हस्ती

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत एम. करुणानिधि को भारतीय राजनीति, साहित्य व समाज की एक दिग्गज हस्ती बताया। वह तमिलनाडु के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रगति के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
      मोदी ने करुणानिधि के बेटे और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को भेजे संदेश में कहा कि तमिल भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिवंगत नेता के प्रयासों को लोग आज भी याद करते हैं।
      स्टालिन ने करुणानिधि के 100वें जयंती वर्ष के अवसर पर स्मृति सिक्का जारी होने पर मोदी का संदेश रविवार को एक्स पर साझा किया। स्टालिन ने कहा मैं मुथामिज अरिग्नार कलैग्नार (करुणानिधि) के 100वें जयंती वर्ष के अवसर पर स्मृति सिक्का विमोचन समारोह की शानदार सफलता में सहयोग देने और शुभकामनाओं के लिए माननीय प्रधानमंत्री थिरु नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.