नील भट्ट और ऐश्वर्या से टकराई राज कपूर की फैन
मुंबई। धारावाहिक मेघा बरसेंगे में नजर आने वाले अभिनेता नील भट्ट इन दिनों शो की शूटिंग के लिए जॉर्जिया में हैं। इस दौरान वह एक ऐसी महिला से मिले जो भारतीय सिनेमा के इतिहास के महानतम अभिनेताओं में से एक राज कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक है।
नील के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा भी थीं। इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली ऐश्वर्या ने अपनी स्टोरीज में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया जो भारतीय सिनेमा के इतिहास के महानतम अभिनेताओं में से एक राज कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार करती दिख रही है। इसमें नील को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि हम भारत के अभिनेता हैं। यह सुनते ही महिला उत्साहित हो जाती है और गाना शुरू कर देती है मेरा जूता है जापानी. लव यू राज कपूर
वीडियो के अंत में नील महिला के साथ फोटो के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट का कैप्शन हैर इंडिया इंडिया ।
