अगस्त में यूपीआई लेनदेन 14.96 अरब हुआ : एनपीसीआई
नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) में अगस्त महीने में 41 फीसदी की वृद्धि ;साल-दर.साल के साथ रिकॉर्ड 14. 96 अरब की लेनदेन हुई। जिससे कुल लेनदेन राशि 20.61 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 31 फीसदी अधिक रही। यह जानकारी रविवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों से मिली है। पिछले महीने औसत दैनिक लेनदेन राशि 483 मिलियन रही, जिससे औसत दैनिक लेनदेन राशि 66,475 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में रिपोर्ट की मानें तो यूपीआई लेनदेन लगातार चार महीनों से 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
जुलाई में यूपीआई आधारित लेनदेन 20.64 लाख करोड़ रुपये रहा और कुल यूपीआई लेनदेन की संख्या 14.44 बिलियन रही। एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसारए औसत दैनिक लेनदेन 466 मिलियन रही, जबकि औसत दैनिक लेनदेन राशि 66.590 करोड़ रुपये रही।
यूपीआई पर अब हर महीने 60 लाख नए उपयोगकर्ता जुड़ रहे हैं जो यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड और विदेशों में इसके लॉन्च से प्रेरित है। एनपीसीआई ने आने वाले वर्षों में प्रतिदिन 1 बिलियन यूपीआई लेनदेन हासिल करने का लक्ष्य भी रखा है।
