सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

हिसार। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के सामने चुनौतियाँ बढ़ती नजर आ रही हैं। विशेष रूप से कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल ने पार्टी से टिकट न मिलने पर बगावत करते हुए हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह भाजपा के लिए एक कठिन स्थिति पैदा कर सकती है क्योंकि सावित्री जिंदल एक प्रमुख और प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियत हैं। उनके चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा की चुनावी गणित प्रभावित हो सकती है।
सावित्री जिंदल जो देश की चौथी सबसे अमीर महिला मानी जाती हैं ने एक जनसभा में स्पष्ट किया कि वह भारतीय जनता पार्टी  की सदस्य नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केवल अपने बेटे का चुनाव प्रचार किया था जो बीजेपी से जुड़े थे, लेकिन खुद उन्होंने कभी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। सावित्री जिंदल ने हिसार की सेवा करने की अपनी इच्छा प्रकट की और कहा कि वह आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगी और हिसार की जनता जो फैसला करेगी उसका पालन करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.