असम में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

गुवाहाटी । असम के करीमगंज जिले में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया भारत.बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बरत रही असम पुलिस ने इन बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर उनके देश वापस भेज दिया। जिन लोगों को वापस भेजा गया है उनकी पहचान मोहम्मद शबीर रहमान, मोहम्मद शकील, दिलावर हुसैन,  मोहम्मद अली और मोहम्मद भाईजीत के तौर पर हुई है। शर्मा ने कहा  हम घुसपैठ.मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध हैं।  असम पुलिस ने बुधवार को इन पांच लोगों को पकड़ा था जब वे पड़ोसी त्रिपुरा से करीमगंज में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें भारत.बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।
विदित हो कि बांग्लादेश में हालिया उथल-पुथल के बाद सीमा सुरक्षा बल ; ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सतर्कता बढ़ा दी है।पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने कहा कि असम पुलिस भी सीमा के पास हाई अलर्ट पर है और सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में कोई भी अवैध रूप से प्रवेश नहीं कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.