हावड़ा में टीएमसी सुप्रीमो पर बरसे केंद्रीय मंत्री चौबे

हावड़ा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर उनके नाम और आचरण को लेकर हमला बोला है। श्री चौबे ने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा अपने नाम के विपरीत काम करती हैं। उनका नाम ममता है लेकिन उनमें ममता बिल्कुल नहीं है। वह हिंसा वाला काम करती हैं।

श्री चौबे पश्चिम बंगाल के उत्तर हावड़ा के डबसन रोड पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  नेता की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आये थे। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार हिंसा पर उतारू है। पूरे राज्य में हिंसा का माहौल बना हुआ है। श्री चौबे ने कहा कि बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी के बढ़ते जनाधार को देखकर तृणमूल कांग्रेस बौखला उठी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। चुनाव में बंगाल की जनता उन्हें उनके इस व्यवहार के लिए जवाब देकर रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां कमल खिलेगा और फिर से बंगाल सोनार बांग्ला बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.