मंडल मूर्मू भाजपा में शामिल

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। राज्य में सिद्धो.कान्हू के वंशज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से प्रस्तावक मंडल मूर्मू भाजपा में शामिल हो गए।
देवघर में झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें कल भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय पर बरहेट से विधायक हैं और इस बार भी बरहेट से ही विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.