ईटानगर में अरुणाचल रंग महोत्सव 22 नवंबर से

ईटानगर। अरुणाचल रंग महोत्सव (एक अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव) 22 नवंबर से पांच दिसंबर तक ईटानगर में आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की नाट्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी, जिनमें अरुणाचल में विकसित 08 स्थानीय प्रस्तुतियां,  12 राष्ट्रीय प्रस्तुतियां,  05 अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां और ओपन कॉल के माध्यम से चुनी गई 08 प्रस्तुतियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और अंतरराष्ट्रीय थिएटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी के साथ यह महोत्सव सांस्कृतिक परिवर्तन और स्थानीय प्रतिभाओं के विकास के लिए अरुणाचल की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। इस भव्य थिएटर कार्यक्रम में शामिल होने और अरुणाचल प्रदेश तथा अन्य जगहों के प्रतिभाशाली युवाओं की कलात्मक अभिव्यक्तियों को देखने के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए श्री खांडू ने कहा  सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक उत्कृष्ट मंच है और अरुणाचल प्रदेश को थिएटर कला के वैश्विक मानचित्र पर लाने की दिशा में एक कदम है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.