नीतीश सरकार कर रही कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार : ललन सिंह

नई दिल्ली। जनता दल.यूनाइटेड; के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार सरकार भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार कर रही है। श्री सिंह ने यहां जद;यू मुख्यालय में  कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  कर्पूरी ठाकुर सही मायनों में जननायक थे। वह गरीबों और वंचितों के दर्द और भावनाओं को समझते थे और उनमें भागीदार बनते थे। श्री सिंह ने  कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को जमीन पर उतार रही है। राज्य सरकार ने पिछड़ों को न केवल उनका हक सुनिश्चित किया है बल्कि उन्हें विकास में भागीदार बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक भेदभाव, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन के विरुद्ध संघर्ष कर चाहिए।
कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य और सह राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमारए राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार,  कार्यालय सचिव मिथिलेश प्रसाद और महेश सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.