पीएम संग्रहालय युवाओं को प्रेरणा देने का एक माध्यम : मिश्रा
नई दिल्ली। दिल्ली के कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय न केवल हमारे देश के इतिहास को जीवंत करता है बल्कि यह युवाओं को प्रेरणा देने का भी एक माध्यम है। श्री मिश्रा ने तीन मूर्ति मार्ग स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रसिद्ध गायक एवं संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया भी उपस्थित थे।
श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय न केवल हमारे देश के इतिहास को जीवंत करता है बल्कि यह युवाओं को प्रेरणा देने का भी एक माध्यम है। यह भारत के महान नेताओं की यात्राओं और योगदान का सजीव दस्तावेज़ है। हर भारतीय को यहां आकर भारत के गौरवशाली नेतृत्व की झलक अवश्य देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि कर्तव्य पथ, भारत मंडपम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, डॉ. अम्बेडकर स्मारक जैसे आधुनिक भारत की पहचान वाले पर्यटक स्थलों पर देशभर से लोग आएं। इसी क्रम में आज मशहूर गायक हिमेश रेशमिया के साथ दिल्ली के प्रमुख टूरिज्म स्मारक प्रधानमंत्री संग्रहालय में जाना हुआ। देश की राजनीतिए इतिहास, संस्कृतिए सभ्यता को दर्शाते ये नए पर्यटक स्थल दिल्ली की पहचान हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन प्रेरणादायी और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय स्थलों का भ्रमण करें और भारत की राजनीतिक विरासत, नेतृत्व की यात्रा तथा सांस्कृतिक गरिमा को अनुभव करें।
