बिहार में फिर बनेगी राजग की सरकार : कुशवाहा

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। श्री कुशवाहा ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजग पूरी तरह एकजुट है और विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।
श्री कुशवाहा ने बिहार में पिछले दिनों आपराधिक घटनाओं में हुई वृद्धि पर कहा कि प्रशासन इन घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुये अपराधियों को गिरफ्तार भी कर रही है। श्री कुशवाहा ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग का दायित्व है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि फर्जी मतदाता का नाम कट जाये, लेकिन एक भी सही वोटर का नाम नहीं कटे। यह भी चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.