जगदीप धनखड़ का उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। श्री जगदीप धनखड़ का उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। श्री धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेज दिया था। गृह मंत्रालय ने श्री धनखड़ के त्याग पत्र को सार्वजनिक करते हुए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।
राज्यसभा में पीठासीन उप सभापति घनश्याम तिवारी ने सदस्यों को सूचित किया कि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर श्री धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी प्रकाशित कर दी है। उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अंतर्गत अपना इस्तीफा दिया है। उपराष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति भी होते हैं। उल्लेखनीय है कि इस अनुच्छेद के अनुसार उप.राष्ट्रपति राष्ट्रपति को संबोधित पत्र के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.