आरएसएस ने 19-20 अगस्त को बैठक बुलाई

संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित सभी पदाधिकारियों के भाग लेने के आसार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने राजधानी दिल्ली में आगामी 19-20 अगस्त को आर्थिक विषयों चर्चा के लिए अचानक बैठक बुलाई है। संघ सूत्र के अनुसार इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और सभी पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। हालांकि सूत्र ने बताया कि संघ की तरफ से आर्थिक विषयों पर काम करने वाले संगठन समय-समय पर बैठक कर आपस में चर्चा करते हैं। यह भी उसी तरह की बैठक का हिस्सा है। हालांकि यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद के मामले पर भी चर्चा होगी क्योंकि संघ ने अमेरिका के टैरिफ लगाने का संघ ने अपने मुखपत्र में विरोध जताया था। बैठक में आगामी भाजपा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर भी चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि अमेरिका के नए टैरिफ लगाने के बाद पूरे देश में विरोध के सुर उठने के साथ भारतीय कारोबार जगत में पड़ने वाले प्रभावों के आकलन पर भी चर्चा होगी। साथ ही, इसका सामना करने के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी बातचीत की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में अमेरिका की टैरिफ नीति के आर्थिक प्रभावों पर चर्चा होगी और प्रतिकार की रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बुलाई गई इस अहम बैठक में भाजपा के चुनिंदा नेता भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में संघ से जुड़े आर्थिक संगठनों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि आम तौर पर परंपरा रही है कि आर्थिक मामलों से संबंधित बैठक में संघ के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा नहीं लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.