ला गणेशन को मोदी, शाह ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन के असमायिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के प्रमुख नेताओं ने दुख जताया है और उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स एक पोस्ट में लिखा कि नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला गणेशन जी के निधन से दुखी हूं। उनको एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने पूरे तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। वे तमिल संस्कृति के प्रति अत्यंत समर्पित थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नागालैंड के राज्यपाल लाण् गणेशन जी के निधन से दुखी हूं तमिलनाडु के भाजपा नेता गणेशन जी ने आपातकाल के दौरान राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। उन्हें पार्टी के विस्तार, विचारधारा के प्रसार और राज्यपाल के रूप में जनता की सेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाएगा। मैं उनके निधन पर उनके समर्थकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
श्री गणेशन {1945.2025) ने पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक और बाद में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उन्होंने समय=समय पर भाजपा तमिलनाडु की तमिलनाडु इकाई में संगठन सचिव, राष्ट्रीय सचिव, उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियां भी संभालीं। वह राज्यसभा सदस्य और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। उन्होंने मणिपुर, पश्चिम बंगाल (अतिरिक्त प्रभार) के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली।
