पटना-पुरी के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन
भुवनेश्वर। पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) आगामी पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और बेहतर यात्रा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन तीर्थस्थल पुरी और बिहार की राजधानी पटना के बीच 28 अगस्त से 25 दिसम्बर तक एक साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
ईसीओआर के सूत्रों के मुताबिक 3230/ 03229 पटना-.पुरी.पटना पूजा स्पेशल ट्रेन यह ट्रेन 28 अगस्त से 29 दिसंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को पटना से और शुक्रवार को पुरी से रवाना होगी। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी कोच, दो थर्ड एसी कोच, नौ स्लीपर क्लास कोच, छह सेकंड क्लास सीटिंग कोच, दो लगेज.कम.सेकंड क्लास कोच, ;दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाओं के साथद्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, दानकुनी, अंदुल, खड़गपुर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर रोड, कटक, भुवनेश्वरए खुर्दा रोड और साक्षी गोपाल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
