पुरुष हीरो एशिया कप हॉकी की शुरुआत आज से
पटना। दस दिवसीय हीरो पुरुष एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से बिहार के राजगीर में खेली जाएगी। राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में प्रतियोगिता 29 अगस्त से शुरू हो कर 7 सितंबरए 2025 को समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता के विजेता को 2026 अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।अब तक इसके 11 संस्करण को चुके हैं जिसमे कोरिया ने पांच बार, भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार विजेता रहे हैं।
एशिया कप पुरुष हॉकी के बारहवें संस्करण में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं। राजगीर के विभिन्न होटलों में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की गई है जबकि भारतीय हॉकी टीम के सदस्य खेल परिसर में ही ठहरेंगे।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक.सह.सीईओ रवींद्रन शंकरन ने कहा कि यह पहली बार है कि पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार के राजगीर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित 11 संस्करणों में से गत विजेता दक्षिण कोरिया पुरुष एशिया कप में भाग लेने वाली सबसे सफल टीम है क्योंकि उसने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में पांच बार खिताब जीता है जबकि मेज़बान भारत ने 2003, 2007 और 2017 में कप जीता है और पाकिस्तान ने भी 1982, 1985 और 1989 में तीन बार यह खिताब जीता है। हॉकी इंडिया ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राजगीर में होने वाले एशिया कप के सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा।
इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत को पूल ए में जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ रखा गया है। वे अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेंगे उसके बाद 31 अगस्त को जापान से और 1 सितंबर को कज़ाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे। पूल ए में भारत.चीन मैच के अलावा जापान और कज़ाकिस्तान भी पहले दिन भिड़ेंगे, जबकिए पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं। उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा जबकि पहले दिन का दूसरा मैच कोरिया और चीनी ताइपे के बीच खेला जाएगा।
