प्रयागराज में नवरात्र की तैयारी चरम पर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शारदीय नवरात्र की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, वही मूर्तिकारों के पंडालों में भी रौनक बढ़ गई है। कोलकाता से इस बार 35 कलाकार पहुंचे हैं जो यहां दुर्गा मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए हैं। इस साल प्रयागराज में अब तक 100 से अधिक मूर्तियों की बुकिंग हो चुकी है। इन मूर्तियों की कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक है। आयोजकों ने 100 से ज्यादा मूर्तियों की बुकिंग करा ली है और शेष मूर्तियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 90 दुर्गा मूर्तियां तैयार हो चुकी है बाकी पर काम किया जा रहा है।
कोलकाता से आये कलाकार सुजीत कुमार ने बताया कि उनके पास अब तक 90 मूर्तियों का ऑर्डर आ चुका है। हर मूर्ति की ऊंचाई 7 से 10 फुट तक है और उनका काम अंतिम चरण में है। सुजीत के साथ राम पाल, कृष्ण पाल, विश्वनाथ और चुन्ना पाल जैसे अनुभवी कलाकार दिन.रात मेहनत कर मूर्तियों को सजाने में लगे हुए हैं। मूर्तिकार राम पाल ने बताया कि एक मूर्ति को तैयार करने में लगभग 5 से 10 दिन का समय लगता है। हम लोग दुर्गा प्रतिमाओं की तैयारी चार महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस बार उनके साथ करीब एक दर्जन सहयोगी कारीगर आए हैं जो मिट्टी, कपड़े और सजावटी सामानों से मूर्तियों को आकार देने में जुटे हैं। मूर्तिकार ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद इस काम को पूरे जोश और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.