आरएलएसपी ने थामा जेडी यू का दामन
अब नीतीश के नेतृत्व में काम करेंगे कुशवाहा

पटना।पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ी संख्या में नेताओं के साथ जेडीयू का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गले मिलकर उनका स्वागत किया। इसके पहले रविवार को आरएलएसपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। कुशवाहा ने कहा कि बिहार चुनाव में जनादेश नीतीश कुमार को मिला। हमने जनादेश का सम्मान करते हुए जेडीयू में विलय का फैसला किया।
कुशवाहा ने कहा कि दो दिन चली पार्टी की बैठक में बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा हुई। पार्टी के भविष्य पर बात हुई। निर्णय लिया गया कि देश और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सामान्य विचारधारा के लोगों को एक मंच पर होना चाहिए। वर्तमान समय की यही मांग है। इसे देखते हुए आरएलएसपी ने ने यह फैसला लिया है। यह फैसला समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और बराबरी, किसानों व युवाओं को उचित न्याय दिलाने के लिए लिया गया है। कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बड़ा भाई बताया, साथ ही उनके नेतृत्व में अब जेडीयू के लिए काम करने की घोषणा की।
उन्होने कहा कि जेडीयू में उनकी भूमिका नीतीश कुमार तय करेंगे। वे लोग मिलकर बैठेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे। बिहार अब और मजबूत होगा। उधर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस विलय को फर्जी बताते हुए कहा है कि आरएलएसपी का विलय पहले ही आरजेडी में हो चुका है
