दिलचस्प और हाई.प्रोफाइल होगा दीघा विधानसभा सीट का चुनाव

सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या करेंगी नामांकण

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा धमाका कर दिया है। उन्हें सीपीआईएमएल ने पटना की महत्वपूर्ण दीघा विधानसभा सीट से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
पटना यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र नेता और एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुकी दिव्या गौतम 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। इस घोषणा ने बिहार की चुनावी बिसात पर हलचल पैदा कर दी  है, खासकर तब जब महागठबंधन में कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी जैसी पार्टियों के बीच सीटों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। दिव्या गौतम का दीघा सीट से चुनावी मैदान में उतरना निस्संदेह इस सीट पर मुकाबले को अप्रत्याशित रूप से दिलचस्प और हाई.प्रोफाइल बना देगा।
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम का राजनीतिक और शैक्षणिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वह पटना यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही हैं जहां उन्होंने पटना कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक (ग्रेजुएशन0 किया। कॉलेज के दिनों से ही वह छात्र राजनीति में सक्रिय थीं और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़ी रही हैं। वर्ष 2012 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहीं थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.