भाजपा ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कटा

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
सूची के अनुसार उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव दानापुर से,  पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार से,  पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया से,  मंत्री मंगल पांडेय सीवान से,  प्रेम कुमार गया शहर से,  नितिन नवीन बांकीपुर से, दरभंगा से संजय सरावगी और जाले से जीवेश मिश्रा चुनाव लड़ेंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष और पटनासाहिब के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।
सूची के अनुसार रक्सौल से प्रमोद कुमार सिन्हा,  पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव,  मधुबन से राणा रणधीर सिंह,  मोतिहारी से प्रमोद कुमार,  ढाका से पवन जायसवाल,  रीगा से बैद्यनाथ प्रसाद,  बथनाहा से अनिल कुमार राम,  परिहार से गायत्री देवी,  सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू,  बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा,  खजौली से अरुण शंकर प्रसाद,  बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल,  राजनगर से सुजीत पासवान,  झंझारपुर से नीतीश मिश्रा,  छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, नरपतगंज से देवंती यादव और फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह सिकटी से विजय कुमार मंडल, किशनगंज से स्वीटी सिंह, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय कुमार खेमका,  प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, सहरसा से आलोक रंजन झा, गौरा बौराम से सुजीत कुमार सिंह, केवटी से मुरारी मोहन झा,  औराई से रमा निषाद,  कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है।
सूची के अनुसार दरौंदा से कर्णजीत सिंह, गोरेयाकोठी से देवेश कांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर से लखेंद्र कुमार रौशन, मोहिउद्दीननगर से राजेश कुमार सिंह, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा से रजनीश कुमार, बेगूसराय. से कुंदन कुमार, भागलपुर से रोहित पांडेय, बांका से राम नारायण मंडल, कटोरिया से पूरण लाल टुडू, मुंगेर से कुमार प्रणय, बिहारशरीफ से सुनील कुमार, दीघा से संजीव चौरसिया, कुम्हरार से संजय गुप्ता, बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से संजय सिंह टाइगर, तरारी से विशाल प्रशांत, अरवल से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह, गुरुआ से उपेंद्र दांगी, वजीरगंज से बीरेंद्र सिंह, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.