शाह ने किया घटनास्थल का दौरा किया

कहा-नमूनों की जांच के बाद मिलेगी ठोस जानकारी, मंगलवार को बैठक करेंगे

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि लाल किले के पास हुए कार विस्फोट की सभी पहलुओं से व्यापक जांच की जाएगी और घटनास्थल से लिए गए नमूनों की जांच तथा विश्लेषण के बाद ही घटना के बारे में ठोस जानकारी मिले सकेगी। विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत और 24 के घायल होने की खबर है। श्री शाह ने सोमवार देर रात घटनास्थल का दौरा किया और वह मंगलवार सुबह गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में इस पर चर्चा करेंगे।
श्री शाह ने कहा कि घटना किस कारण से हुई अभी यह कहना बड़ा मुश्विकल है। इसकी हर पहलू से जांच करेंगे। घटनास्थल से जो नमूने मिलेंगे जब तक एनएसजी और एफएसएल इसका विश्लेषण नहीं करते इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। मगर हम हर पहलू से दृढता के साथ इसकी जांच करेंगे।उन्होंने कहा कि धमाके का कारण क्या है ए हमारी एजेन्सियां जल्दी ही जांच के बाद नतीजे पर पहुंचेंगी । प्रधानमंत्री जी का भी फोन आया था और मैंने उन्हें भी घटना से अवगत कराया है।
श्री शाह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर वहां का मुआयना किया। इससे पहले वह लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर घायलों से मिले और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के डाक्टरों के साथ बातचीत कर घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डाक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल में एक बैठक भी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.