बासुकीनाथ धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दुमका। झारखंड में प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला के तीसरे दिन पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। बासुकीनाथ धाम मेला प्रबंधन समिति ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के तीसरे दिन शनिवार को संध्या पांच बजे तक 49785 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इसमें शीघ्रदर्शनम से जलार्पण करनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या 2200 है। आज यहां आनेवाले श्रद्धालुओं में शीघ्र दर्शनाम से 11 लाख,गोलक से एक लाख 57 हजार 540 और अन्य स्रोत से 11 हजार 139 रुपए प्राप्त हुए।
वहीं, राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव .2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। इसमें शीघ्रदर्शनम से जलार्पण करनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या 1800 है। शुक्रवार को शीघ्र दर्शनाम से 9 लाख,गोलक से दो लाख 18 हजार 160 नकद और एक किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए नकद राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के पहले दिन गुरूवार को बाबा बासुकीनाथ धाम में 44609 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया तथा शीघ्रदर्शनम से 1600 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। पहले दिन शीघ्र दर्शनम से 8 लाख, गोलक से एक लाख 89 हजार 860 और अन्य स्रोतों से 1886 रुपए प्राप्त हुए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.