बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

पटना। नीतीश सरकार के विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के विरोध में विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। हालत यह रही कि दिन भर में 4 बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को उनके ही चेंबर में बंधक बना दिया गया।
बताया जाता है कि पटना के डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में जब पुलिस फोर्स सदन के अंदर पहुंची तो विपक्ष के कई विधायकों ने इनके साथ बदसलूकी भी की। विधानसभा चैंबर के बाहर मौजूद विपक्षी विधायकों को हटाने के लिए मार्शल को भी बुलाया गया। वहां पहुंचे दर्जनों मार्शलों ने विपक्षी दलों के सदस्यों को वहां से हटाने की कोशिश की तो भिड़ गए। इस घटना के बाद एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को सुरक्षाकर्मी बाहर फेंकने लगे,मारपीट  होने लगी और मखदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश होकर गिर गए। कई अन्य राजद विधायकों को भी चोटें आईं।कहा तो ये भी जा रहा है कि सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष के विधायकों के बीच मारपीट भी हुई। खबर लिखे जाने तक विधानसभा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सदन में मौजूद महिला विधायकों को बारी बारी से बाहर निकाला दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.