महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नहीं लगेगा लॉकडाउन

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बुधवार 31 मार्च रात से जो लॉकडाउन होने वाला था उसे अब रद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर सुनील चौहान ने पत्रकारों को बताया कि 31 मार्च से 9 अप्रैल तक जो लॉकडाउन होने वाला था उसे रद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा इस संबंध में हमने गैर.सरकारी संगठनों, अन्य संगठनों, राजनीतिक संगठनों और सरकार के साथ भी चर्चा की थी जिसके बाद 31 मार्च रात 12 बजे से 9 अप्रैल तक लगने वाले लॉकडाउन को रद कर दिया गया है। औरंगाबाद जिला कलेक्टर ने बताया के जन आक्रोश के कारण लॉकडाउन को रद किया गया है। संशोधित कोरोना गाइडलाइन भी जल्द लागू की जाएगी।
बता दें कि औरंगाबाद में बुधवार को 10 दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू होने वाला था और 9 अप्रैल तक लागू रखने का फैसला लिया गया था । इस अवधि के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी गई थी।औरंगाबाद जिला प्रशासन ने कोविड.19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। बता दें कि औरंगाबाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में कोरोनोवायरस संक्रमणों की सबसे अधिक संख्या वाले 10 जिलों में से एक है।इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों से कहा था कि वे अगले कुछ दिनों में राज्य में पूर्ण लॉकडाउन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करें।
