सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को किया नाकाम

जम्मू। पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम करने में सफलता प्राप्त की है। जम्मू बस स्टैंड से सुरक्षाबलों ने रविवार को करीब 6 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद की। पुलिस के मुताबिकए पाकिस्तान के सपोर्ट वाले आतंकी संगठन अल बद्र ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर ब्लास्ट की साजिश रची थी।
जम्मू पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि तीन दिनों से यहां पुलिस अलर्ट पर थी। जानकारी मिली थी कि पुलवामा हमले की बरसी पर आतंकी संगठन कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार धमाका जम्मू में होना था। आईजी ने बताया कि बीती रात हमने गश्त के दौरान सोहेल नाम के शख्स को गिफ्तार किया। उसके बैग से 6-6.5 आईइडी बरामद हुई। यह एक्टिव नहीं थी। सोहेल ने बताया कि वह चंडीगढ़ में पढ़ता है। वह पाकिस्तान में मौजूद अल बद्र के निर्देश पर आईइडी प्लांट लगाने आया था।
पुलिस के मुताबिक सोहेल को आईइडी प्लांट करने के लिए 3-4 टारगेट दिए गए थे। उसे रघुनाथ मंदिर , बस
रेलवे स्टेशन और लखदाता बाजार में से किसी एक जगह आईइडी रखना था। इसके बाद वह फ्लाइट से श्रीनगर चला जाता। वहां अख्तर शकील खान नाम का एक अल बद्र का ग्राउंड वर्कर उसे रिसीव करता। इसके बाद सोहेल उसके साथ एक्टिव हो जाता। इस साजिश की जानकारी चंडीगढ़ के एक युवक काजी वसीम को थी। उसे भी पिक कर लिया गया है। आतंकियों के एक और साथी आबिद नबी को भी अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा शनिवार देर रात सांबा के झांग से 6 पिस्टल और 15 छोटे आईइडी बरामद किए गए हैं। इसकी जांच जारी है।
