कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष

चुनाव की तारीख का कांग्रेस कार्यसमिति जल्द करेगी ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इस बात को लेकर चुनाव कार्यक्रम की तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। खबरों में बताया जा रहा है किए अध्यक्ष चुनाव से जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम अगले 3 से 4 दिनों में घोषित किया जा सकता है। वहीं सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि अगले तीन.चार दिनों के अंदर चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने आएगा। इसमे नामांकन दाखिल करने की तिथि, नाम वापस लेने की तिथि और चुनाव की तिथि शामिल होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कांग्रेस कार्यसमिति ने जो प्रस्ताव मंजूर किया था उसके अनुसार नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच संपन्न होनी है। बता दें किए कुछ दिनों पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था किए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्यसमिति पर निर्भर है जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कोई भी दिन हो सकता है।
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही है। बता दें कि सांसद राहुल गांधी दोबारा पार्टी के अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है जबकि समय-समय पर उन्हें पार्टी नेताओं द्वारा मनाने की बात सामने आती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.