पुंछ में वायु सेना के वाहन पर आतंकी हमला
एक जवान शहीद, पाच की हालत गभीर
जम्मू। जम्मू.कश्मीर के पुंछ जिले में पुलवामा जैसा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने शनिवार शाम को एक वायु सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है। इस आतंकी हमले में पांच जवान जख्मी हो गए। घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है। वहीं एक और सैनिक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। बाकी तीन जवानों की हालत स्थिर है।
हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वायु सेना का एक वाहन सनाइ टाप गांव की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकियों की तरफ से वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी गई। यह हमला अचानक से किया गया। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। इस हमले की जानकारी मिलने के बाद सेना और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आतंकी जंगल की तरफ भाग गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए अतिरिक्त टीमों को जंगल में लगाया गया है ताकि आतंकियों को मार गिराया जा सके। फिलहाल अधिकारिक स्तर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया गया है कि पांच जवान घायल हुए हैं। सेना की तरफ से कहा गया है कि जम्मू.कश्मीर के पुंछ जिले में शाहसितार के पास आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के वाहन काफिले पर हमला कर दिया। आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है एक और सैनिक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर है। सुरक्षा फोर्स के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से क्षेत्र में फिलहाल घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
