इस सप्ताह सोना-चांदी में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली। इस सप्ताह रोजाना आधार पर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के आखिरी दिन एमसीएक्स पर सोने का क्लोजिंग भाव 47634 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को अगस्त डिलिवरी वाले गोल्ड की कीमत में 108 रुपए की गिरावट रही। अक्टूबर डिलिवरी वाला गोल्ड 142 रुपए की गिरावट के साथ 47790 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला गोल्ड 86 रुपए की गिरावट के साथ 48020 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।पिछले सप्ताह गोल्ड का क्लोजिंग भाव 48053 रुपए प्रति दस ग्राम था। साप्ताहिक आधार पर इसमें 527 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सप्ताह के आखिरी दिन सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 324 रुपए की गिरावट के साथ 67050 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 440 रुपए की गिरावट के साथ 68145 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई।
इंटरनेशनल मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोना 3.50 डॉलर की गिरावट साथ 1801.90 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुआ। चांदी 0.146 डॉलर की गिरावट  के साथ 25.235 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर बंद हुई। साप्ताहिक आधार पर गोल्ड में 0.73 फीसदी की गिरावट आई जबकि चांदी में 2.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब चांदी में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 256 रुपए की तेजी के साथ 46,698 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 662 रुपए के उछाल के साथ 66,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सप्ताह सोने का क्लोजिंग भाव 47,319 रुपए प्रति दस ग्राम था जबकि चांदी का भाव 68,043 रुपए प्रति किलोग्राम था। साप्ताहिक आधार पर सोने में 621 रुपए की गिरावट आई जबकि चांदी में 1932 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.