15 अगस्त को लॉन्च होगा ओला ई-स्कूटर
नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार 15 अगस्त को खत्म हो जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के सीईओ भावेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि 15 अगस्त को स्कूटर का लॉन्चिंग इवेंट रखा जाएगा। तभी इसके सभी स्पेसिफिकेशन और डिटेल भी शेयर की जाएगी। इससे पहले उन्होंने उन सभी ग्राहकों को शुक्रिया किया था जिन्होंने इस स्कूटर की बुकिंग की है। ओला ई.स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, यलो, रेड, ब्लू और इनके शेड्स शामिल हैं। कंपनी ने 15 जुलाई से इसकी प्री-बुकिंग 499 रुपए में शुरू की थी। जो रिफंडेबल अमाउंट भी है। कंपनी को बुकिंग के शुरुआती 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा की बुकिंग मिली थी।कंपनी ने अभी तक इस ई-स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि इसकी कीमत 85,000 रुपए हो सकती है। अभी ये साफ नहीं है कि ये कीमत सब्सिडी के साथ होगी या इस कीमत पर सब्सिडी मिलेगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें जो बैटरी और मोटर इस्तेमाल की जा रही है उसकी कीमत 85 हजार रुपए तक होती है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक दौड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर होम चार्जर के साथ आएगा। कस्टमर इस स्कूटर को रेगुलर वॉल सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।
