बनी रहेगी सोने चांदी की कीमत में उठा-पटक
पिछले दिनों सोने,चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद ये दोनों ही धातुएं अब फिर रफ्तार पकड़ने लगी हैं। पिछले कुछ हफ्तों से सोने, चांदी के रेट में गिरावट देखी जा रही थी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सर्राफा और एमसीएक्स मार्केट दोनों ने हरे निशान के साथ कारोबार करते की शुरुआत की। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में सोने, चांदी की कीमत में उठा.पटक बनी रहेगी।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 95 रुपये की तेजी देखी गई और यह 50865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में भी 264 रुपये की तेजी देखी और यह चढ़कर 53627 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से मंगलवार को जारी कीमत के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड 50661 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, वहीं,,22 कैरेट वाले सोने का रेट 46592 रुपये प्रति 10 ग्रामए, 20 कैरेट सोना 38149 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 29756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
