3 मई से बजाज पल्सर एनएस 400 बाजार में
पिछले कई सालों से चल्सर एनएस 400 के बारे में खबरें सामने आ रही थीं। जब से ब्रांड ने पहली बार एनएस 200 को भारतीय बाजार में पेश किया है तब से लगातार इसके रेंडर सामने आए हैं। अब कंपनी ने भी इसको लेकर चुप्पी तोड़ दी है। बजाज ऑटो ने पुष्टि की है कि वह 3 मई को अपनी सबसे बड़ी पल्सर लॉन्च करेगी और इसे 2024 बजाज पल्सर एनएस 400 के नाम से जाना जा सकता है। उम्मीद है कि बाइक निर्माता इसका फ्रेम पल्सर एनएस 200 से शेयर करेगी। इस हिसाब से उम्मीद है कि ये एक पेरीमीटर फ्रेम होगा जिसे आगे की तरफ अप.साइड डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ एक मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। ब्रेकिंग का काम दोनों सिरों पर एक डिस्क द्वारा किया जाएगा। उम्मीद की जा सकती है कि ब्रेकिंग और सस्पेंशन हार्डवेयर पल्सा एन 250 और पल्सर एनएस 200 के साथ साझा किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें तीन मोड के साथ डुअल.चैनल एंटी.लॉक ब्रेकिंग सिस्टम होगा। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कंट्रोल करने के लिए नए स्विच गियर की पेशकश की जाएगी जिसे नई पल्सर के साथ भी साझा किए जाने की उम्मीद है। यह एक बिल्कुल नया डिजिटल यूनिट है जो बजाज राइड कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नोटिफिकेशन और कॉल मैनेजमेंट भी दिखा सकता है। अभी तकए यह पुष्टि नहीं हुई है कि बजाज आगामी एनएस 400 के लिए कौन सा इंजन उपयोग करेगा। यह 373 सीसी यूनिट हो सकता है जो डोमिनार 400 पर काम कर रही है और पिछली पीढ़ी के 390 ड्यूक से आती है। इसके अलावा ब्रांड नए 399 सीसी इंजन पर फिर से काम कर सकता है जिसने नई पीढ़ी के 390 ड्यूक के साथ अपनी शुरुआत की थी।
