सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को मामूली गिरावट नजर आयी। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,540 रुपये से लेकर 80, 390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता नजर आया। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73, 840 रुपये से लेकर 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिका। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत घट कर 96, 900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सोमवार को 80, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73, 840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80, 390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80, 440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73, 740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80, 390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिका। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80, 390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73, 840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80, 440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जबकि 22 कैरेट सोना 73, 740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,  तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज कीमत में गिरावट आने के कारण सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु,  हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80, 390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.