घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता
चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में कमजोरी नजर आ रही है। हालांकि चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80, 3800 रुपये से लेकर 80, 2300 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 73, 690 रुपये से लेकर 73, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 96, 900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80, 380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार किया जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80, 230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80, 280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73, 590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80, 230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिका। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80, 230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार किया।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80, 380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80, 280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जबकि 22 कैरेट सोना 73, 590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80, 380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73, 690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका है।
