एनसीपी चीफ शरद पवार की हालत में सुधार

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ शरद पवार की मंगलवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सर्जरी हुई। उनके पित्ताशय यानी गॉल ब्लैडर में से पथरी निकाली गई। ऑपरेशन के बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और एनसीपी नेता राजेश टोपे ने बताया कि शरद पवार की स्थिति में सुधार है।
राजेश टोपे ने बताया कि ऑपरेशन के बाद शरद पवार जी की स्थिति बेहतर है। उनके पित्ताशय से सफलतापूर्वक पथरी निकाल दी गई है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
