कांग्रेस को देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती : मोदी
बंगलूरू । लोकसभा चुनाव के दौ चरण पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे चरण के चनाव होने हैं। राजनीतिक तापान धीरे.-धीरे बढता जा रहा है। तीसरे चरण के मतदान के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत की उपलब्धियों पर शर्म आती है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुश होता है लेकिन भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है। उन्होंने ईवीएम के बहाने पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मानसिक रूप से अंग्रेजों की गुलामी में ही जी रही थी। अब भारत में न्याय संहिता में दंड को नहीं बल्कि न्याय देने को प्राथमिकता दी गई है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि भारत के राजा, महाराजा अत्याचारी थे। वे गरीबों की जमीन छीन लेते थे। कांग्रेस के शहजादे ने इस प्रकार के बयान देकर छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी चिनम्मा का अपमान किया है। कांग्रेस के शहजादे का बयान सोच.समझकर वोट बैंक की राजनीति करने के लिएए तुष्टीकरण के लिए दिया गया बयान है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे को राजा, महाराजाओं का योगदान याद नहीं आता। वोट बैंक के लिए वे राजा, महाराजा के खिलाफ बोलते हैं लेकिन नवाबों, बादशाहों, सुल्तानों के खिलाफ उनमें एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की मानसिकता अब खुलकर देश के सामने आ रही है।
हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या मामले में पीएम मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी को घेरा । पीएम मोदी ने कहा कि हुबली में कॉलेज कैंपस में जो हुआ उसने देश में भूचाल ला दिया है। उस बेटी का परिवार कार्रवाई की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण के दबाव को ही प्राथमिकता देती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कीमत नहीं है। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ तो भी गंभीरता नहीं आई, उन्होंने यहां तक कह दिया कि गैस का सिलेंडर फटा होगा। कांग्रेस देश की जनता के आंखों में धूल क्यों झोंक रही है।
