गृह सचिव से मिलकर देवेंद्र फडणवीस ने सौंपे सबूत


नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर धन उगाही के आरोप को लेकर सूबे में मचे सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दिल्ली के गृह सचिव से मुलाकात की। देवेंद्र फडणवीस ने गृह सचिव से पूरे मामले पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराने की मांग की। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात के बाद कहा कि मेरे पास जो जानकारी थी वो गृह सचिव को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर गृह सचिव ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गृह सचिव से मैंने सीबीआई जांच की मांग भी की है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं इतना ही मानता हूं कि ये जो सारा मसला है इस मसले में इस रिपोर्ट को 25 अगस्त 2020 से लेकर अभी तक क्यों दबाकर रखा गया। उस पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई। इतने गंभीर बातचीत थ ऐसे गंभीर मसलों से जुड़े लोगों पर सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की। पूर्व सीएम ने कहा कि तत्कालीन डीजीपी की सिफारिश क्यों नहीं मानी गई। उन्होंने सीआईडी से जांच की मांग की थी तो इस मांग को क्यों रोका गया। सवाल यह उठता है कि सरकार आखिर किसको बचाना चाहती थी।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने भी फाइल देखी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपनी याचिका में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। साथ भी राज्य सरकार के उस आदेश को भी रद्द करने की मांग की जिसके तहत उनका ट्रांसफर मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.