बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्स 84 अंक उछला

नई दिल्ली। गुरूवार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 84.45 अंक ऊपर 49746.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.75 की तेजी के साथ 14873.80 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 301.65 अंकों की तेजी के साथ 49963.41 के स्तर पर खुला था। बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 460.37 अंक ऊपर 49661.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.55 अंक की तेजी के साथ 14819.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, एसबीआई लाइफ, ओएनजीसीए बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.