चांदी चमका सोना मलिन

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कमजोर कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 71 रुपये की गिरावट के साथ 46,503 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में यह सोना 46,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, आज चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी 263 रुपये की तेजी के साथ 64,168 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो पिछले कारोबार में 63,905 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,826 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 24.78 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट यकमोडिटीज तपन पटेल के अनुसार डॉलर रिकवरी के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में दो महीने के उच्च स्तर पर कारोबार हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.