कंगना ने महाराष्ट्र लॉकडाउन का उड़ाया मजाक

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र में हुए लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर के जरिए कंगना ने बताया है कि उनके हिसाब से महाराष्ट्र में हुए लॉकडाउन का सही मतलब क्या है। हम सभी देख रहे हैं कि कोविड..19 के खिलाफ पूरी दुनिया आज जंग लड़ रही है। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती दिख रही है और ऐसे में देश को कई हिस्सों में कर्फ्यू के हालात हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने भी संक्रमण को रोकने के लिए फिलहाल 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है।
कंगना ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें दरवाजे पर तो ताला दिख रहा है लेकिन उसके चारों तरफ की दीवारें ही गायब हैं। इस फोटो की तुलना महाराष्ट्र में हुए लॉकडाउन से की गई है। फैन्स भी कंगना के इस पोस्ट पर जमकर मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने कहा है कि लगता है संजय राउत की कुर्सी जाने तक नहीं मानेगी। एक ने कहा है. मामले को गंभीरता से लेते तो आज महाराष्ट्र में इतने बुरे हाल न होते कोरोना के। लोगों ने महाराष्ट्र सरकार को केयरलेस सरकार बताकर कोरोना के बढ़ते मामलों का जिम्मेदार ठहराया है।
विदित हो कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल की रात 8 बजे से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है जो 1 मई की सुबह 7 बजे तक लागू रहेंगी। इस दौरान पूरे राज्य में धारा.144 लगा दी गई है। इस दौरान दुकानें बंद रहेंगीए बाजार बंद रहेंगे लेकिन फल.सब्जीए दूधए किराना जैसी दुकानों को छूट रहेगी। इस दौरान कई चीजों पर रोक रहेगी और कुछ को छूट दी गई है। जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी नहीं यानी लोकलए बसेंए हवाई जहाज समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट के सभी साधन खुले रहेंगे। बसों में जितनी सीटें हैंए उतने यात्रियों को इजाजत होगी। किसी यात्री को बस में खड़े होने की इजाजत नहीं होगी। सड़क किनारे खाना बेचने वाले सुबह 7 से रात 8 बजे तक पार्सल देने की अनुमति होगी।
