सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार “विक्रम वेधा”

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की आनेवाली फिल्म “विक्रम वेधा” का एक और धमाकेदार पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में दोनों लीड एक्टर पहले कभी नहीं देखे गए। इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। पोस्टर के साथ इसके रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी “विक्रम वेधा” का नया पोस्टर वास्तव में काफी शानदार है। यह पोस्टर पहली बार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को एक ही फ्रेम में एक साथ लाता है जो देखने में किसी जादू से कम नही है। इससे साफ है कि एक्शन का जबरदस्त डोज फैंस को मिलनेवाला है। पोस्टर को साझा करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, इस बार सिर्फ मज़ा ही नहीं, ताज्जुब भी होगा!। पोस्टर में ऋतिक रोशन को रिवॉल्वर थामे स्लाइडिंग करते देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ सैफ एक पुलिस वाले की भूमिका में रिवॉल्वर थामे एग्रेशन में दिख रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी दी गई है। इसका ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा. वहीं फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
“विक्रम वेधा” को गुलशन कुमारए टी.सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और वाई एनओटी स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं। फिल्म के पोस्टर ने प्रशंसकों को हैरान किया है और अब वे इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.