काफी दमदार हैं “ब्रह्मास्त्र” के विजुअल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” को सिनेमाघरों में रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मेकर्स फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के लिए भी अब सब्र का बांध टूटने लगा है। फिल्म को रिलीज होने में जब महज 3 दिन बचे हैं तो ऐसे में मेकर्स ने फिर “ब्रह्मास्त्र” का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। ये फिल्म की एक छोटी सी झलक है। हालांकि जो लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनको ये नया वीडियो पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि अयान मुखर्जी ऐसा करके अपनी फिल्म को खराब कर रहे हैं।
अयान मुखर्जी ने अपनी फिल्म की एक क्लिप साझा की है। उस क्लिप में रणबीर कपूर शिवा का रूप में नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह अग्निअस्त्र के रूप में तब्दील हो जाते हैं। इस क्लिप के साथ अयान मुखर्जी ने लिखा है कि हम फिल्म के फाइनल स्टेज में हैं और अब ये फिल्म दर्शकों के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिवा के किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि शिवा वह इंसान है जिस पर यह पूरी स्टोरी है। क्लिप में आप देख सकते हैं कि रणबीर अग्निअस्त्र बना रहे हैं। बता दें कि “ब्रह्मास्त्र” के विजुअल इफेक्ट्स काफी दमदार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.