सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है। इस बात की जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुझे मेरे देश भारत और अपने राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जो मेरे लिए सौभाग्‍य की बात रही। रैना ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ और चेन्नई सुपर किंग्स का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। बताया जा रहा है कि भारत या घरेलू स्तर पर सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते हैं और ऐसे में रैना के लिए विश्वभर की टी-20 लीग में खेलने के लिए संन्यास लेना जरूरी था।
सुरेश रैना की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में एक शतक की बदौलत 768 रन बनाये। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए 226 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया और 5615 रन अपने बल्‍ले से ठोके। इसमें पांच शतक शामिल हैं। वहीं, 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले सुरेश रैना ने खेले जिसमें उन्होंने 1604 रन बनाये।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.