“सिंघम अगेन” ने पहले वीकेंड में 121 करोड़ की कमाई की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म “सिंघम अगेन” ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 121 करोड़ की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म “सिंघम अगेन” सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। “सिंघम अगेन” दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुयी है। “सिंघम अगेन” में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है।इस फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार “सिंघम अगेन” ने भारत में ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42. 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 35 करोड़ रुपए की अनुमानित कमाई की है। इस तरह फिल्म ने तीन दिन में भारत में 121 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
