जम्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले राज्य के दर्जे की मांग

श्रीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए भूमि और रोजगार के अधिकारों की वकालत की। कश्मीर के गांदरबल जिले के तुल्लामुल्ला क्षेत्र में खीर भवानी मंदिर परिसर के बाहर आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि 1990 की शुरुआत में आतंकवाद के कारण घाटी से बाहर गए कश्मीरी पंडितों को वापस लाया जाना चाहिए।

 गुलाम नबी आजाद ने कहा कि चुनाव जल्दी कराना चाहिए, लेकिन चुनाव से पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए जो बेहद जरूरी है। आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद हमारी भूमि और रोजगार (अधिकार) जो छीन लिए गए थे उन्हें वापस दिया जाना चाहिए उसी तरह जैसे वो पहले (पांच अगस्त 2019)  थे। इसके लिए राज्य का दर्जा बहाल करने के बाद नया कानून लाया जाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.