राष्ट्रपति कोविंद की मोतियाबिंद सर्जरी रही सफल
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गुरुवार को सेना के अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति का ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज (19 अगस्त 2021) सुबह सेना के रिचर्स एंड रेफरल अस्पताल नई दिल्ली में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विदित हो कि इससे पहले मार्च में राष्ट्रपति की बाईपास सर्जरी की गई थी। दिल्ली एम्स में 30 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाईपास सर्जरी की गई थी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत 26 मार्च को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहले दिल्ली के आर्मी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका रूटीन चेकअप किया गया। बाद में 27 मार्च को डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया।
