पीएम मोदी ने सपा सरकार को लिया निशाने पर

हरदोई। हरदोई के सीएसएन कॉलेज के मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनसभा को संबोधित काते हुण् देश की आतंकी घटनाओं का जिक्र किया और सपा सरकार को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में कई जगहों पर धमाके हुए थे। उस दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार ने आतंकियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों को सपा की सरकार में केस वापस लेने का गिफ्ट दिया जा रहा था।
सपा पर हमला करते हुए कहा कि जो तुष्टिकरण की राजनीति में हमारे त्योहारों को रोकते थे उन्हें यूपी की जनता का उत्तर 10 मार्च को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि हरदोई वालों ने वो दिन देखे हैं कि कैसे इन लोगों ने कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट दे रखी थी। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले सीरियल बम ब्लास्ट होते थे। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना में बम विस्फोट होते थे। जब हम गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ। मैं उसे कभी भूल नहीं सकता हूं। इन धमाकों में मरे लोगों के खून से धरती लाल हो गई थी। मैंने उस रक्त से गीली मिट्‌टी को उठाकर शपथ ली थी कि मेरी सरकार आई तो इन्हें सजा दिलाई जाएगी। अभी दो दिन पहले उन्हें अदालत ने सजा सुनाई है। कई आतंकियों को फांसी की सजा हुई।न्होंने कहा कि अहमदाबाद में धमाके दो तरह से किए गए थे। पहले शहर में और फिर अस्पताल के अंदर धमाका किया गया। आतंकियों ने समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर बम रखे थे। सब्जी की दुकानों के पास विस्फोट कराए गए जिसमें कई जानें गईं। वहींए 2006 में काशी में संकट मोचन मंदिर और कैंट स्टेशन पर भी धमाका हुआ। उस समय सपा की सरकार थी। सपा सरकार ने आतंकी शमीम अहमद से केस वापस लेने का प्रयास किया। इन सपा वालों को दोबारा मौका न देना। 2007 में गोरखपुर में आतंकी हमला हुआ। तब भी सपा सरकार ने तारिक नाम के आतंकी से केस वापस लेने का निर्णय किया, लेकिन हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया और उसे 20 साल की सजा मिली।
पीएम बोले कि लखनऊ में हुए धमाके में 2013 में सपा की सरकार ने आतंकी से मुकदमा वापस लेने का फैसला लियाए लेकिन सपा के मंसूबों पर हाईकोर्ट ने पानी फेर दिया। आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। आतंकियों को सपा की सरकार में केस वापस लेने का गिफ्ट दिया जा रहा था। पीएम मोदी ने कहा कि आज तीसरे चरण में भी बिना बंटे एकजुट होकर कमल के निशान पर भारी मतदान हो रहा है। यूपी के अगले चरणों की जिम्मेदारी भी आप लोगों ने ले रखी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.