भारतीय सेना ने माउंट स्टोक कांगड़ी पर लहराया तिरंगा

लद्दाख। भारतीय सेना ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सेना ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 6,000 मीटर ऊंचे माउंट स्टोक कांगड़ी को फतह किया। यह भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। सेना के जवान माउंट स्टोक कांगड़ी पर्वत पर 6,070 मीटर ऊपर चढ़ाई की।भारतीय सेना की पर्वतारोहण टीम ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में का अमृत महोत्सव मनाने के लिए मंगलवार को जांस्कर रेंज में माउंट स्टोक कांगड़ी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के दौरान खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण रास्तों का सामना किया। माउंट कांगड़ी की कुल ऊंचाई 6,153 मीटर है जो उत्तर भारत के लद्दाख क्षेत्र में जजकर पर्वतों की स्टोक रेंज की सबसे ऊंची चोटी है। भारतीय सेना की टीम ने 6,070 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्हें अधिकतम जलवायु परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.