हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं : राहुल गांधी
मुंबई रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन इंडिया ने मेगा रैली का आयोजन मुंबई के शिवाजी पार्क में किया। इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवारए आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, सीपीआई महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में एक शब्द है शक्ति। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है राजा की आत्मा है ईवीएम में। यह सच है। ईवीएम और देश की हर संस्थाए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग में राजा की आत्मा है। महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी और मेरी मां से रोते हुए कहा कि सोनिया जीए मुझे शर्म आती है कि मुझमें इस शक्ति से लड़ने की शक्ति नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। हजारों लोगों को इस तरह की धमकी दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी सिर्फ एक अभिनेता हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमें यह यात्रा इसलिए करनी पड़ी क्योंकि मीडिया और सोशल मीडिया समेत देश की संचार व्यवस्था देश के हाथ में नहीं है। बेरोजगारी, हिंसा, महंगाई, किसानों के मुद्दे जैसे मुद्दे जनता से जुड़े हैं और नहीं दिखाए जा रहे हैं। देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमें 4,000 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वहीं, शिव सेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी एक गुब्बारा है और दुर्भाग्य से हम उसमें हवा भरने वालों में से एक हैं। पीएम मोदी के लिए सिर्फ वह और प्रधानमंत्री की कुर्सी ही उनका परिवार है।शरद पवार कहा कि महात्मा गांधी ने मुंबई से भारत छोडो का आह्वान किया था, भारत के नेताओं को मुंबई से बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेना चाहिए।बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा, सामाजिक समरसता के लिए राहुल गांधी लोगों तक पहुंचे। हमने पीएम नरेंद्र मोदी को हराने के लिए नहीं बल्कि देश को बांटने वाली विचारधारा को हराने के लिए हाथ मिलाया है।
