स्नेक वेनम केस ; दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। रेव पार्टी में सांप के जहर की तस्करी के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव पुलिस हिरासत में हैं। अब इस मामले में पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को इस केस से जुड़े दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कियाहै। एक का नाम विनय और दूसरे का ईश्वर बताया जा रहा है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है
उधर, एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। नोएडा पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव पर दिल्ली.एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने का आरोप है। इस मामले में अन्य पांच लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज है जिसकी शिकायत एक पशु कार्यकर्ता ने की थी। इसके बाद कई दिनों चली जांच के बाद पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब मामले में उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि रेव पार्टी में सांपों के जहर वाले मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में केस से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि एल्विश यादव और अन्य छह के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आईपीसी की धारा 129 के तहत केस दर्ज किया था।
